भास्कर न्यूज | अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियां करने जा रही है। जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लॉक प्रधानों को नई कमेटियां ब्लॉक स्तर पर बनाने के निर्देश दिए है। वहीं वीरवार को जिला कांग्रेस ने सभी हलकों के ब्लॉक प्रधानों से विशेष बैठक की है। जिला कांग्रेस कमेटी ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कमर कस ली है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी कुमार पप्पू ने ब्लॉक प्रधानों के साथ एक विशेष बैठक की हैं। इस बैठक में शहर के सभी हल्के नार्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और सेंटर से ब्लॉक प्रधान शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी पप्पू ने सभी ब्लॉक प्रधानों को अपने-अपने ब्लॉक में कमेटियां बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रधानों से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी को अभी से तैयारी करनी होगी। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी को ब्लॉक स्तर से मजबूत बनाना होगा। इसलिए कांग्रेस की मजबूती के लिए ब्लॉक स्तर पर नई कमेटी बनाकर नई नियुक्तियां भी करनी होगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर-घर तक कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में अभी से अवगत करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नार्थ से पार्षद संदीप रिंका, अरूण जोशी, सेंटर से रमन बाबा, मनजीत सिंह, ईस्ट से पार्षद नवदीप सिंह हुंदल, साउथ से पार्षद जसविंदर सिंह शेरगिल, राजेश मल्होत्रा, वेस्ट से कुलबीर सिंह शामिल हुए।


