अमृतसर में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:5 पिस्तौल, होंडा सिटी कार और नगदी बरामद, संगरूर का रहने वाला

अमृतसर पुलिस ने आज अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज शर्मा के रूप में हुई है। वह संगरूर के अहमदगढ़ का रहने वाला है। घरिंडा पुलिस स्टेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि धीरज शर्मा अमृतसर के आसपास के गांवों में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता है। डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह और एसएसपी मनिंदर सिंह के निर्देश पर डीएसपी लखविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सुआ पुल के पास से आरोपी को पकड़ा। उसके पास से 3 पिस्तौल 32 बोर मैगजीन के साथ और दो ग्लॉक पिस्तौल 9MM मैगजीन के साथ बरामद हुई। इसके अलावा एक होंडा सिटी कार (नंबर PB13-AK-3339), 3000 कैश और एक फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। जांच में जो भी अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *