अमृतसर| डीएवी कॉलेज में 70वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता, टीचिंग एंड नॉन स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा। हवन यज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह आर्या और पंडित हेम राज की अध्यक्षता में किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने स्टाफ को नई ऊर्जा और नए विश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हर दिन को सकारात्मक तरीके से जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज शुरू से ही वैदिक संस्कृति का प्रहरी रहा है। ऐसे में संस्था में काम करने वाले हर व्यक्ति का यह फर्ज बनता है कि वह अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. मदन मोहन, रजिस्ट्रार प्रो. सुरिंदर कुमार, स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. नीरज गुप्ता, डॉ. बीबी यादव, कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. रजनी बाला और अन्य स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।


