एशिया की सबसे बड़ी लोहा रीसाइक्लिंग नगरी फतेहगढ़ साहिब की मंडी गोबिंदगढ़ में आयरन स्क्रैप ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की विशेष बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की छापेमारी और नोटिस भेजने की कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों का आरोप है कि जीएसटी विभाग के अधिकारी बिना ठोस सबूत के पंजीकृत लोहा व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। टैक्स सहित पूरा बिल होने के बावजूद उन्हें झूठे नोटिस भेजे जा रहे हैं। मंडी गोबिंदगढ़ में देशभर से स्क्रैप आता है। हड़ताल करने की दी चेतावनी यहां की सैकड़ों फर्नेस यूनिटों में इसे पिघलाकर निर्माण कार्यों के लिए उत्पाद तैयार किए जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि बोगस बिलिंग रोकने में विफल सरकार ईमानदार व्यापारियों पर दोष मढ़ रही है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो व्यापारी हड़ताल करेंगे। विधायक ने दिया व्यापारियों को समर्थन इससे गोबिंदगढ़ और पंजाब के उद्योग जगत पर असर पड़ेगा। अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग ने बैठक में पहुंचकर व्यापारियों को समर्थन दिया। उन्होंने विधानसभा में मामला उठाने और विभागीय अधिकारियों से मिलकर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।


