भास्कर न्यूज | रिंगनी / खरौद खरौद में लगातार तीसरे साल 80 वर्षीय पेंशनरों का सम्मान िकया गया। समारोह नगर इलाई खरौद के तत्वावधान में 12 बजे से माता कर्मा भवन तिवारी पारा में हुआ। इसमें पेंशनर ईश्वरी प्रसाद यादव खरौद, नारायण प्रसाद यादव गोधना, डीसी साहू बलौदा, चैत राम देव खटकर, लखन लाल साहू खरौद, सोना राम यादव भैंसों पामगढ़ सुखदेव देवांगन खरौद छेदीलाल यादव शिवरीनारायण फूलसाय पटेल राहौद का फूल माला श्री फल शाल मोमेंटो से भेंट कर सम्मान किया। साथ बुजुर्ग पार्वती मिश्रा भुखिन बाई साहू, शांति वैष्णव, प्रेम लता यादव, सरस्वती आदित्य सरबती, आदित्य बोधराम यादव, छोटू ढीमर जागेश्वर सिदार व अधमुख इब्राहिम खान को श्रीफल और कंबल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित सैकड़ों पेंशनधारियों के लिए आयोजकों ने स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की। समारोह के मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष डॉ. डीपी मनहर विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव रतनलाल कैवर्त्य, प्रांतीय प्रवक्ता नारायण प्रसाद यादव थे। तहसील अध्यक्ष शंकर लाल आदित्य के अध्यक्षता में सम्मान समारोह सभी पेंशनर साथियों को एक सूत्र में संगठन से जोड़ने का प्रयास छग पेंशनधारी कल्याण संघ नगर इकाई खरौद के अध्यक्ष बेदराम यादव और नगर के पेंशनरों के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। सम्मेलन को प्रांताध्यक्ष डॉ. डीपी मनहर, प्रांतीय महासचिव रतनलाल कैवर्त्य, प्रांतीय प्रवक्ता नारायण प्रसाद यादव, ईश्वरी प्रसाद यादव व अन्य मौजूद रहे।


