देवरी-चांपा | युवा उत्सव मे जिला स्तर पर विभिन्न विधाओं मे नगर के स्वामी आत्मानंद बिसाहुदास महंत के विद्यार्थी को प्रथम स्थान मिला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कहानी लेखन, चित्र कला, विज्ञान मेला, लोक गीत में भाग लिया। ब्लॉक बम्हनीडीह में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय जांजगीर मे विद्यालय के मुस्कान बरेठ ने चित्र कला में अवनी राठौर, अक्षय राठौर, दीपक राठौर, दीपिका राठौर को विज्ञान मेला में प्रथम स्थान, कविता वाचन में प्रीति चन्द्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


