शैक्षणिक भ्रमण: कुई के छात्रों ने नर्मदा कुंड और संग्रहालय देखा

कुकदूर । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम कुई के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया। इन बच्चों को बोड़ला ब्लॉक के ग्राम पचराही, गंडई के पास नर्मदा कुंड, कला व संगीत विवि खैरागढ़, डोगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों को बोड़ला ब्लॉक स्थित पचराही के पुरातत्व संग्रहालय व गंडई के पास नर्मदा कुंड के बारे में शिक्षक जितेंद्र कुमार कश्यप ने जानकारी दी। देश के एकमात्र संगीत विवि के बारे में शिक्षक मुकेश कुमार देवांगन ने बच्चों को जानकारी दी। शिक्षक राजर्षि पांडे ने मां बम्लेश्वरी मंदिर के बारे में बताया। इस स्कूल द्वारा बच्चों को प्रतिवर्ष शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है। भ्रमण के दौरान प्रधान पाठक सभाजीत सिंह, सफाईकर्मी प्रदीप कुमार, रसोइया चंदू धुर्वे, जानकी बाई मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *