9 जून से कांग्रेस करेगी BEO ऑफिस का घेराव:16 जून से 5 किमी की पदयात्रा करेंगे, रायगढ़ में पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, कांग्रेसी बोले- चरणबद्ध होंगे शिक्षा न्याय आंदोलन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी में युक्तियुक्तकरण को लेकर पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें युक्तियुक्त करण से होने वाली समस्याओं को बताया। साथ ही इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा किए जाने वाली चरणबद्ध आंदोलन के बारे में जानकारी दी। पत्रकारवार्ता में मौजूद बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कहा कि युक्तियुक्तिकरण की प्रक्रिया से 10000 से ज्यादा स्कूल बंद होने से शिक्षकों के साथ रसोईयों, चौकीदार, भृत्य, महिला समूहों के रोजगार पर भी सीधा प्रभाव पड़ेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे जगहों पर स्कूलों की कमी होगी, सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में दावा किया था राज्य में 58000 शिक्षकों के पद खाली है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने विधानसभा में घोषणा किया 35000 पद भरे जाएंगे। इस वर्ष बजट में भी 20000 शिक्षकों की भर्ती की बात की गयी है, लेकिन यह भर्तियां नहीं करनी पड़े, इसलिए 45000 पद समाप्त किए जा रहे हैं। जब पद ही खाली नही रहेंगे तो भर्ती कहां से करेंगे। युक्तियुक्तकरण शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी कदम है। 10 हजार स्कूलो के बंद होने से रसोईया, चैकीदार, भृत्य जैसे पद भी समाप्त होंगे हजारों लोगों के रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। कांग्रेस इसके खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ने जा रही है अब सभी जिलों एवं ब्लाॅकों में आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया है। भाजपा की ये नीति जनविरोधी है
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की यह नीति जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शिक्षा में नवाचार लाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के निशुल्क स्कूल बड़ी संख्या में खोले थे। जिनकी शिक्षा का स्तर निजी स्कूलों से कहीं अच्छा दिखने लगा था। वहीं भाजपा की सरकार आते ही सिर्फ और सिर्फ कमीशनखोरी का खेल खेला जा रहा है और निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के लिए ही ये युक्तियुक्तकरण किए जाने का साजिश रची जा रही है।
चरणबद्ध ढंग से होगा आंदोलन
पत्रकारवार्ता में बताया गया कि युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस पार्टी 5, 6 और 7 जून को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता कर रही है। इसके बाद 9 से 11 जून तक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का घेराव किया जाएगा। 16 से 25 जून तक 5 किमी की पदयात्रा होगी और 26 से 30 जून को युक्तियुक्तकरण से प्रभावित स्कूल में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *