BJP सरकार में 205 एनकाउंटर हुए, ​​​​​​​427 नक्सली मारे गए:CM साय ने अमित शाह को बताया सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हुआ,कई योजनाओं पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। CM ने बताया कि, कैसे प्रदेश में सेंट्रल फोर्स और स्टेट पुलिस मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार की योजनाएं सरेंडर पॉलिसी को लेकर भी अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई। अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले मुख्यमंत्री ने बताया कि, राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। डेढ़ साल में चलाए गए अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो पिछले पांच साल की तुलना में अधिक है। मुख्यमंत्री साय ने शाह को बताया कि, 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर जैसे कुख्यात माओवादी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हुआ है। गांवों तक पहुंच रही सुविधाएं उन्होंने बताया कि, इन सुरक्षा कैंपों के आसपास बसे गांवों तक अब बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत चिन्हित 146 ग्रामों में एकीकृत रूप से 18 प्रकार की सामुदायिक सेवाएं और 25 प्रकार की शासकीय योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों का विश्वास शासन तंत्र में बढ़ा है। गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव हो रहा है और केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता देती रहेगी। हाल ही में टाॅप नक्सल लीडर ढेर हाल ही में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली भास्कर (45) को भी मार गिराया है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। जवानों ने भास्कर के शव के साथ ही ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई। भास्कर मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) DVC का सदस्य और सचिव था। आंध्रप्रदेश के आदिलाबाद का रहने वाला था। इसके पहले 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया है। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। आंधप्रदेश के चिंतापालुदी गांव का रहने वाला था। वहीं दंतेवाड़ा में 2 इनामी समेत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी (50 हजार इनामी), दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम (50 हजार इनामी), भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम और पंडरू राम पोड़ियाम शामिल हैं। कुछ समय पहले ही बसवा राजू नाम का नक्सल कमांडर भी मारा गया था।

प्रदेश में बड़े एनकाउंटर कब-कब हुए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *