चंडीगढ़ में चलती बस में लगी आग:ऊंची लपटें उठीं, 10-12 यात्री सवार थे, शॉर्ट सर्किट की आशंका

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में अचानक सीटीयू की बस को आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस बस में करीब 10 से 12 लोग सवार थे। बस के कंडक्टर ने होशियारी से सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। हालांकि, आग से बस पूरी तरह जल गई। बस से आग की लपटें ऊंची उठ रही थीं। वैसे तो शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह मानी जा रही है, लेकिन असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *