भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत मई में (सालाना आधार पर) 5.76% घटकर 26.20 रुपए हो गई है। पिछले साल मई-2024 में वेज थाली की कीमत 27.80 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने अपनी ‘RRR:राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत अप्रैल की तुलना में मई में -0.38% घटी है। अप्रैल में वेज थाली की कीमत 26.30 रुपए थी। नॉन-वेज थाली भी 6% सस्ती हुई
वहीं, नॉन-वेज थाली की कीमत मई में सालाना आधार पर 6% घटकर 52.6 रुपए हो गई है। पिछले साल मई-2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 55.9 रुपए थी। मंथली बेसिस पर यानी अप्रैल की तुलना में मई में नॉन-वेज थाली की कीमत 2.41% घटी है। अप्रैल में नॉन-वेज थाली की कीमत 53.9 रुपए थी। ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट


