बालोद| सोमवार को नगर के कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया। जिसमें लगभग 50 किसान शामिल हुए। वैज्ञानिकों ने किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर सलाह दी। वैज्ञानिक मृदा विज्ञान एके गौर ने मिट्टी के रखरखाव और जैविक खेती अपनाने के बारे में बताया। डॉ. बलदेव अग्रवाल ने सब्जी और फलों की खेती के बारे में किसानों से चर्चा की। फल एवं सब्जी को समन्वित खेती में शामिल करने के बारे में चर्चा की। सचिन वर्मा ने समन्वित कृषि पद्धति के बारे में जानकारी दी।


