बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा के समाजशास्त्र विभाग में वीर बाल दिवस मनाया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता कराई गई। सहायक प्राध्यापक दीपिका कंवर ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि धर्म, निष्ठा और शौर्य की पराकाष्ठा के समय आयु मायने नहीं रखती। यह दिन हमें गुरु गोबिंद सिंह के चार वीर साहबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह द्वारा छोटी सी उम्र में सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।


