अस्पताल पहुंचे मंत्री और विधायक:स्वास्थ्य मंत्री को पता चली स्टाफ की कमी, बोले- 4 मेडिकल ऑफिसर और 25 स्टाफ नर्स जल्द मिलेंगे

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर में कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। जायसवाल ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव पूर्व निगरानी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। साथ में रायपुर के विधायक सुनील सोनी भी थे। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जायसवाल ने निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय स्टाफ की बैठक ली। मंत्री को स्टाफ के कम होने की जानकारी थी, उन्होंने बैठक के दौरान अस्पताल के लिए 4 मेडिकल ऑफिसर, 25 स्टाफ नर्स, 10 वार्ड आया, 5 वार्ड बॉय, 2 लैब टेक्निशन और 2 लैब असिस्टेंट की पदस्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अस्पताल परिसर में विधायक निधि से जेनेरिक मेडिकल स्टोर भी जल्द खुलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मरीजों की आवश्यकता और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिजनों के लिए प्रतीक्षा कक्ष के निर्माण और अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित हॉल में एयर कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *