बिलासपुर में नशे के सामान के साथ महिला गिरफ्तार:पहले पुड़िया में बेचती थी गांजा, अब करने लगी प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार, पति फरार

बिलासपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है। इससे पहले वो नशेड़ियों को पुड़ियों में गांजा बेचती थी। पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने यह तरीका अपनाया था। इस कार्रवाई के दौरान महिला का पति पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मरीमाई रोड पर कब्रिस्तान के पास रहने वाली सरोज श्रीवास (35) लंबे समय से गांजा बेच रही थी। उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। शातिर महिला पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांजा को छिपा देती थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके पति पर नजर रखने के लिए मुखबिर लगाया। पुलिस से बचने करने लगी नशीली दवाओं का धंधा
इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि महिला अब नशीली दवाओं की बिक्री करने लगी है। साथ ही बताया कि वह अपने पति के साथ नशीली दवा लेकर उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास है। इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मरीमाई कब्रिस्तान के पास रहने वाली सरोज श्रीवास (35) को नशीली दवाओं के साथ पकड़ लिया। इस बीच उसका पति श्याम श्रीवास पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस की टीम नशीली दवाओं को जब्त कर महिला को थाने ले आई। यहां पर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी के पति की तलाश कर रही है। अब निशाने पर नशेड़ियों तक सामान पहुंचाने वाले
सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम अब तक बड़ी मात्रा में गांजा और नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर रही थी। इसके कारण नशे के कारोबार से जुड़े छोटे काम करने वाले बचे हुए थे। इन्हीं के माध्यम से नशे का सामान नशेड़ियों तक पहुंच रहा था। अब पुलिस का पूरा फोकस नशेड़ियों तक सामान पहुंचाने वालों पर है। इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *