सर्दी जमीं पर:12 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम, 25 जिलों में बारिश के आसार

प्रदेश में मावठ ने दिन-रात सर्द बना दिया है। कई शहरों में बारिश के बाद दिन-रात का पारा 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है, वहीं डूंगरपुर में एक ही रात में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यहां तापमान 15.4 डिग्री से सीधे 5.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आठ शहरों में दिन का पारा 20 डिग्री से नीचे और 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। 15 से अधिक शहरों में सुबह के दौरान कोहरा छाया रहा। दिन में ठिठुरन और वातावरण में नमी रहने से शाम के दौरान गलन का अहसास हुआ। कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा….मौसम विभाग के अनुसार यह ज्यादा मजबूत और सक्रिय सिस्टम रहेगा। 28 दिसंबर तक 25 से अधिक जिलों में बारिश का अनुमान है। इस सिस्टम के गुजरने के बाद सर्द हवाएं चलने से पारा लुढ़केगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *