गिरिडीह| चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को नए उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात की। गिरिडीह पहुंचने पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। संस्था अध्यक्ष राहुल वर्मन के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने डीसी को गुलदस्ता और बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान योगा दिवस की तैयारी और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में सचिव विकास गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल भदानी, धर्म प्रकाश, राहुल कुमार और मशरुर आलम सिद्दीकी शामिल थे। सरिया धनबाद मंडल में गुरुवार को पूरे दिन और रात मेगा टिकट चेकिंग अभियान चला। हजारीबाग रोड, धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली स्टेशनों पर सघन जांच हुई। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने जानकारी दी। अभियान में 1640 यात्री बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़े गए। कुछ यात्री बिना बुक किए सामान के साथ सफर कर रहे थे। इन सभी से कुल 9 लाख 31 हजार 815 रुपए जुर्माना वसूला गया। यात्रियों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की। गिरिडीह| बरगंडा चौक पर गुरुवार देर रात मोबाइल झपटमारी करने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी 24 वर्षीय मो. शोएब कुरैशी कुरैशी मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं। जानकारी नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने दी। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। बरगंडा निवासी कृष केशरी मोबाइल पर परिजन से बात करते हुए पैदल घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार युवक तेजी से आया और मोबाइल छीनकर भागने लगा। कृष ने शोर मचाया। चौक पर मौजूद लोगों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि मो. शोएब शातिर चोर है। उस पर कोडरमा और गांडेय थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।