महिलाओं से दुर्व्यवहार में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज | गिरिडीह देवरी थाना इलाके में रानीडीह गांव में महिलाओं से दुर्व्यवहार व मुकदमा किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र प्रसाद सिंह उपायुक्त राम निवास यादव से मिले। आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि झूठे मुकदमं की जांच होनी चाहिए। उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व गिरिडीह शहर में आयोजित एक कार्यक्रम मंे गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मांग पत्र सौंंपा। कांग्रेस नेता ने विधायक को बताया कि देवरी पुलिस मन्नू राय को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर गई थी। लेकिन पुलिस ने घर पर पहंुचकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उसके बाद पुलिस सिविल ड्रेस में पहंुची थी। उनके साथ कोई भी महिला पुलिस नहीं थी। ऐसे में सिविल ड्रेस में गए थाना के दरोगा ने महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिस तरह से पुलिस ने हरकत की, वह काफी निंदनीय है। थाने के सभी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने उन्हें आश्वस्त करते हुए मौके पर मौजूद जिले के एसपी को इस मामले की तत्काल जांच करते हुए पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *