एक पेड़ मां के नाम पर किया गया पौधरोपण

धमतरी| जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों और मनरेगा श्रमिकों ने शासकीय भवनों के आसपास, अमृत सरोवर और गांवों के खुले मैदानों में पौधे लगाए। नीम, बरगद, पीपल, आम, कटहल जैसे छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण करते हुए धरती माता और मां के पोषण में समानता बताते हुए एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने इसे मां के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान का प्रतीक बताया। साथ ही धरती माता की रक्षा का आह्वान किया। जनपद पंचायत कुरूद के मंदरौद में अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, सरपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण व् समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *