बेलरगांव | विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय उमावि घुरावड़ के परिसर में फलदार पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य डीके बनर्जी मौजूद रहे। व्याख्याता पवन साहू और अजीत कश्यप ने भी पौधे लगाए। सहायक ग्रेड-2 बसंत ध्रुव, सहायक ग्रेड-3 खेलन जांगड़े और वीरेंद्र सोरी ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।