बकरीद ईद आज, पर्व की तैयारी को लेकर मुस्लिम समाज ने जमकर की खरीदारी

भास्कर न्यूज | जालंधर आज यानी सात जून को शहर में धूमधाम से बकरीद मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मुस्लिम परिवारों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को शहर के इमाम नासिर बाजार, रैणक बाजार, आटारी बाजार, शेखां बाजार व अन्य कई बाजारों में लोग देर शाम तक इत्र, कपड़ों और सेवइयों की खरीदारी करते रहे। बाजारों में भी पर्व को लेकर रौनक दिखाई दी। मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने बताया कि ईद को लेकर शहर की सभी मस्जिदों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ईद की नमाज से पहले ईदगाह में साफ-सफाई के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार नमाजियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वजू के लिए पानी और बैठने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। ईद की नामाज के दौरान किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो उसके लिए लोगों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी जिससे किसी भी व्यक्ति को नमाज के समय कोई दिक्कत न आए। ईदगाह गुलाब देवी रोड सुबह 9 बजे ईदगाह कैंट 8 बजे मस्जिद ईदगाह 7:30 मस्जिद नूरपुर 7:45 मस्जिद स्टेट 7:30 मस्जिद फातिमा 7 बजे मस्जिद उमर 7:15 मस्जिद जनता कॉलोनी 9 बजे मस्जिद कचहरी चौक 8 बजे मस्जिद सब्जी मंडी 7:45 बजे मस्जिद आलीशान 7:30 बजे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *