गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में स्थित खंडोली पर्यटक स्थल का जल्द ही ऐतिहासिक विकास होने वाला है। सरकार ने यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर काम करने की योजना बनाई है। नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने हाल ही में खंडोली स्थल का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि पर्यटकों के लिए कई नई सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध होंगी। पर्यटन स्थल के आसपास के खाली पड़े इलाकों में अब आठ इको टूरिज्म हर्ट्स, पार्क, डेडीकेटेड पिकनिक स्पॉट और मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। पूरे क्षेत्र का होगा सुंदरी करण खंडोली डैम और पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह स्थल पहले से ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, लेकिन अब इसके पूरे क्षेत्र को सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, यहां ठहरने के लिए कॉटेज भी बनाए जाएंगे ताकि पर्यटक लंबे समय तक यहां रुक सकें और इलाके की शांति का आनंद ले सकें। मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि गिरिडीह और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक खंडोली आते हैं, और इस क्षेत्र का विकास क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा देगा। वन विभाग ने डेवलप किया है प्रपोजल मंत्री ने यह भी बताया कि खंडोली में आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में इस पर्यटन स्थल का सही तरीके से विकास किया जाना बहुत जरूरी था। वन विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रपोजल के बाद यहां के विकास की दिशा स्पष्ट हुई है। यह न केवल पर्यटकों की सुविधा के लिए होगा, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। खंडोली के विकास से यहां पर्यटन उद्योग को एक नई पहचान मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री सुदिव्य सोनू ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं को पूरा करने के बाद खंडोली पर्यटक स्थल झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा, जहां हर साल हजारों पर्यटक आएंगे।