अमृतसर| बहुजन समाज पार्टी की आपातकालीन बैठक जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह अब्दाल और जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह सहोता की अध्यक्षता में बचत भवन में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बसपा डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, प्रदेश प्रभारी चौधरी गुरनाम सिंह, प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह छीरा, प्रदेश सचिव बसपा पंजाब जोन इंचार्ज अमृतसर तारा चंद भगत, जोन इंचार्ज सुरजीत सिंह भैल शामिल हुए। डॉ. अवतार करीमपुरी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को गांव-गांव, गली-गली, घर-घर तक पहुंचाया जाए। बूथ स्तर और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। चौधरी गुरनाम ने कहा कि पंजाब में अब भी गुंडा राज है, बेकसूर लोगों को सरेआम गोलियों से मारा जा रहा है।