रांची | डकरा निवासी आदित्य कुमार चौबे से ऑनलाइन 4 लाख 14 हजार 392 रुपए की ठगी की गई। इस मामले आदित्य ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आदित्य को एक मैसेज आया। उसमें घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दिया गया। शुरुआत में उसे कुछ पैसे भी मिले। इसके बाद उसे एक चैनल से जोड़ा गया। शुरुआत में उसे पैसे मिले। फिर उसे एक वेबसाइट पर लॉग इन कर क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड करने को कहा गया। इसके बाद पैसे निकालने के नाम पर और पैसे मांगे गए। युवक उनके झांसे में आ गया। उसने अपने और अपनी मां के खाते से कुल 4,14,392 रुपए भेज दिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है।