बिलासपुर में 75 साल के सनकी पति ने गला रेतकर पत्नी को मार डाला, फिर खुद भी जान दी

75 साल के बुजुर्ग ने हसिया से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला की है। घनश्याम और इंदिरा साहू(63) खेती करते थे। घर में किराने की दुकान भी चलाते थे। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटे की मौत कोविड के समय हो गई थी। इसके बाद से घनश्याम की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था। कुछ दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोने लगे थे। बीते गुरुवार को इंदिरा के भाई की मौत हो गई थी। रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह इंदिरा की लाश उसके कमरे में मिली। गला कटा हुआ था। पास में खून से सना हसिया पड़ा था।घनश्याम अपने कमरे में नहीं था। तलाश करने पर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर बिल्हा पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि रात में दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *