छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बिच्छू के डंक से 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। ग्राम परसवानी की रहने वाली खिलेश निषाद अपने दोस्तों के साथ जामुन तोड़ने गई थी। 6 जून को दोपहर 2 बजे सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ के पास अचानक बिच्छू ने बच्ची को डंक मार दिया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बच्ची बेहोश होकर गिरी तो दोस्तों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजन बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम मौसम परिवर्तन के कारण छोटे जीव-जंतुओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बच्ची 6 जून को ही रात 8 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना गांव में फैलने मातम छा गया। इधर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्ची को पोस्टमार्डम कर शव परिजनों को सौपा गया। बता दे कि बिच्छू के काटने से सप्ताह भर में दो लोगों की मौत हो गई जिसमें बच्ची और एक महिला की जान जा चुकी। 1 हफ्ते में बिच्छू काटने से दूसरी मौत यह जिले में एक सप्ताह के भीतर बिच्छू के डंक से होने वाली दूसरी मौत है। 1 जून को रेखा साहू (36) अपने खेत में साफ-सफाई कर रही थी। तभी बिच्छू ने उन्हें डंक मार दिया था। बेचैनी महसूस होने पर वह घर लौट आई थी। 2 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का था।