आग से झुलसीं बुजुर्ग महिला की मौत:13 दिन पहले पति की गई थी जान; दोनों बीड़ी से लगी आग की चपेट में आए थे

भोपाल में आग से झुलसीं बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। 13 दिन तक उन्होंने जिंदगी के लिए संघर्ष किया। उनके पति की भी आग में झुलसने के बाद मौत हुई थी। दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे। पति को बीड़ी पीने की आदत थी। बीड़ी का गुल उनके बिस्तर पर गिर गया था। बिलखिरिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि कमल सिंह (67), पत्नी कृष्णा बाई (61) के साथ रहते थे। पैरालाइसिस से पीड़ित कमल सिंह को बीड़ी पीने की आदत थी। 27 नवंबर की रात 9.30 बजे कमल सिंह ने जलती हुई बीड़ी कमरे में फेंक दी। इसके बाद पति-पत्नी सो गए। जलती बीड़ी रजाई पर गिरी। धीरे-धीरे आग सुलगी और कुछ देर में धधक उठी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों की चीखें सुन पास में रहने वाले कमल सिंह के भाई और उनके परिवार ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। एक दिन बाद कमल सिंह ने दम तोड़ दिया था। उनकी पत्नी कृष्णा बाई की हालत गंभीर थी। जिंदगी और मौत के बीच 13 दिन तक संघर्ष करने वाली कृष्णा बाई ने भी दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *