शराब दुकान के बाहर चले लात-घूंसे, VIDEO:बिलासपुर में कोचिए ने पकड़ा कॉलर, कर्मचारियों ने समझाया, नहीं माना तो कर दी पिटाई

बिलासपुर में शराब दुकान के सामने एक कोचिया गुंडागर्दी करते हुए सेल्समैन का कॉलर पकड़ लिया। इस पर कर्मचारियों ने पहले उसे समझाइश दी। फिर भी वो नहीं माना तो नाराज कर्मचारियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। शराब दुकान के सामने मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कोचियों को बल्क में शराब नहीं मिलने पर वे दुकानों में विवाद कर कर्मचारियों को हटाने में लगे हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक कोचिया पूरी तैयारी के साथ बड़ी मात्रा में शराब खरीदने सिरगिट्‌टी स्थित शराब दुकान पहुंचा। इस दौरान उसका एक साथी दूर में खड़ा था। कोचिए ने पहले शराब खरीदी की। फिर मौके पर होलोग्राम को फाड़कर ढक्कन खोला और शराब खराब होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। सेल्समैन उसे समझाने बाहर निकला तो कोचिए ने उसकी कॉलर पकड़ ली। कोचिए की गुंडागर्दी देखकर भिड़ गए कर्मचारी इस दौरान कोचिया गुंडागर्दी करने लगा, जिसके बाद उसने सेल्समैन का कॉलर पकड़ कर हमला करने की कोशिश करने लगा। उसकी हरकत को देखकर कर्मचारी भी बाहर निकले। उन्होंने पहले उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद भी वो नहीं माना, तब कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल शराब दुकान के बाहर मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोचिए के साथी ने बनाया है, जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में शराब दुकान के सेल्समैन और कोचिए के बीच जमकर मारपीट हो रही है, जिसके बाद कर्मचारी ईंट से भी हमला करते दिख रहा है। वहीं, वीडियो बनाने वाले को भी वो धमका रहा है। हालांकि, इस मामले की शिकायत किसी ने नहीं की है, जिसके चलते पुलिस भी घटना के संबंध में जानकारी होने से इनकार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *