बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। छात्रों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को इसकी लिखित शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि प्रभारी कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे और कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेई की मिलीभगत से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय कार्यों में अनियमितताएं हो रही हैं। विवाद का एक प्रमुख बिंदू कुलपति के निज सहायक उपेन चंद्राकर की नियुक्ति है। उनकी भर्ती 2024 में हुई। छात्रों का कहना है कि उनका प्रमाण पत्र राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा परिषद से अनुमोदित नहीं है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस प्रमाण पत्र को अमान्य घोषित किया है। शिक्षकों की कमी और खराब शैक्षणिक व्यवस्था का मुद्दा उठाया सूरज सिंह राजपूत, नीरज यादव, सौरभ दुबे सहित छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व स्पीकर से मुलाकात की। उन्होंने महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी और खराब शैक्षणिक व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उच्च विभाग ने की जांच कौशिक ने इस मामले को राज्यपाल तक पहुंचाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। छात्र प्रतिनिधि सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि इस मामले में पहले भी राज्यपाल से शिकायत की जा चुकी है। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इसकी जांच की है। बिलासपुर में RSS के विकास वर्ग में 383 कार्यकर्ता तैयार बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यक्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग का समापन हुआ। इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण में 308 स्थानों से आए 382 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। सरस्वती शिशु मंदिर, कोनी परिसर में स्वयंसेवकों को पथ संचलन, घोष, समता आसन, नियुद्ध, पद विन्यास और दंड संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोकाचार राष्ट्रीय रसायन के डॉ. उग्रसेन कन्नौजे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मध्य क्षेत्र के विभिन्न प्रांतों से कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। मालवा से 118, मध्यभारत से 111, महाकौशल से 87 और छत्तीसगढ़ से 66 शिक्षार्थी शामिल हुए। समापन कार्यक्रम में भोपाल से आए सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख दीपक विष्पुते ने कार्यकर्ताओं को संघ के मूल्यों और सेवा-भावना के बारे में मार्गदर्शन दिया। वर्ग संचालक डॉ. राजकुमार सचदेव ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और संगठनात्मक दक्षता को मजबूत करने का मंच है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में समर्पित और संस्कारित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।


