ठाकुरगांव| बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगांव निवासी समाजसेवी सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय राम को विधायक सुरेश कुमार बैठा ने प्रखंड का कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता (मत्स्य) विभाग का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। साथ ही उन्होंने इन सभी विभागों में अपने स्तर से रचनात्मक व विकास कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्देश दिया है। इनके मनोनयन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।