झामुमो प्रवक्ता के पोस्टर पर सहयोगी दलों ने जताई अपत्ति

राजधानी रांची के हरमू चौक, सहजानंद चौक एवं अन्य कुछ स्थानों पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है। उस पोस्टर को लेकर महागठबंधन के अंदर विवाद छिड़ गया है। पांडेय ने पोस्टर में जिक्र किया है कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की लोकप्रिय सरकार है। इसके बाद महागठबंधन के अन्य दल इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हर पार्टी के वर्कर का अपने नेताओं का पोस्टर लगाने की परंपरा रही है। लेकिन पोस्टर की खूबसूरती और बढ़ जाती जब उस महागठबंधन या राजद, कांग्रेस और झामुमो की सरकार लिखा होता। वहीं, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि किन परिस्थितियों में मनोज पांडेय ने पोस्टर पर झामुमो की सरकार लिखवाया है, ये तो वही बता सकते हैं। राज्य में महागठबंधन की सरकार है, जिसमें राजद, कांग्रेस और झामुमो शामिल है। चुनाव के बाद से ही यह सरकार चल रही है। वहीं, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने यहयोगी दलों की आपत्ति पर कहा कि पोस्टर पार्टी का है न कि सरकार का। उसपर तीर धनुष का चिह्न है और यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *