नीति आयोग (NITI Aayog) की दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस के संचालन की महती जिम्मेदारी धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा को दी गई है। बता दें कि, यह कॉन्फ्रेंस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समूचे देश के मुख्य सचिवों,अन्य उच्च अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों की कॉन्फ्रेंस में मौजूदगी रहेगी। चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव अपनी सरकारों का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और योजनाओं को साझा करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, नीति आयोग द्वारा आमंत्रित, सत्रों में सुझाव और परामर्श प्रदान करेंगे। राज्य शासन ने कलेक्टर मिश्रा की प्रवास अवधि तक के लिए धार कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी को सौंपा है।


