भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) के अधीन कार्यरत सभी आठ स्वास्थ्य केन्द्रों (मिनी यूनिट) का समय बदल गया हैं। सभी स्वास्थ्य केन्द्र अब रोज सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे से संचालित होंगे। साथ ही इन केन्द्रों में अब अब दोपहर बाद 4 बजे के बजाय 5 बजे तक उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला किया गया है। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों का कार्यालयीन समय सुबह 8 बजे से 4 बजे तक है, जबकि बीएमएचआरसी का समय सुबह 9 बजे से 5 बजे तक है। ऐसे में लोगों को कई बार समय को लेकर दुविधा होती है। साथ ही सुबह 8 बजे से मरीजों को भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना आसान नहीं होता। इसी वजह से स्वास्थ्य केंद्रों और मुख्य अस्पताल का ओपीडी समय एक ही कर दिया हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्चे बनाए जाएंगे। मरीज अपनी सुविधानुसार किसी भी समय आकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। 8 स्वास्थ्य केंद्र का समय बदला गया हैं, जिसमें कैंची छोला, स्टेशन बजरिया, चांदबड़, टीला जमालपुरा, गिन्नौरी, इतवारा रोड, करोंद और बाल विहार शामिल हैं।