जालंधर| विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदर्श नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आप के जालंधर सेंट्रल हल्के के नवनियुक्त प्रभारी नितिन कोहली सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बीके संधीरा दीदी और राजयोगिनी विजय दीदी ने उनका उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुरिंदर भाई ने विश्वविधालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. आरएल बस्सन ने कहा कि मनुष्य ने प्रकृति के साथ बहुत खिलवाड़ किया है। जिस प्रकृति ने सदियों से हमारे जीवन को सुख, शांतमय, सुंदर बनाया उसके पांचों तत्वों ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। औद्योगीकरण से हवा और पानी प्रदूषित हो रहा है। वहीं मुख्य मेहमान ने कहा कि वो शहर की साफ सफाई और पर्यावरण की संभाल के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर परिसर में पौधे लगाए गए। यहां संधीरा दीदी, विजय दीदी समेत अन्य मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदर्श नगर में मुख्य मेहमान का सम्मान करते हुए बीके भाई-बहन।