पुलिस आपकी सहायता के लिए है, बच्चियों को सावधान रहने की आवश्यकता है, आजकल बच्चों के साथ अपराध अधिक हो रहे हैं, इसलिए बच्चों को जागरूक रहना चाहिए। यदि कोई आपको बेड टच करें तो विरोध करें। बच्चों को अपने निजी फोटो सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचना चाहिए। यह बात अजाक थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने कही। भारतीय स्त्री शक्ति संगठन रतलाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में समझाइश दी। कार्यक्रम हाट की चौकी स्थित शुभम शिशु विहार स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी दी गई। डॉ. शोभना तिवारी भी विशेष रूप से मौजूद रही। इन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र संस्कारों की आवश्यकता है। लोकमाता का जीवन संस्कारनिष्ठ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालक रेखा त्रिवेदी ने की। बच्चों के महापुरुषों की फैंसी ड्रेस स्पर्धा भी हुई। इस दौरान बच्चों को गुड टच, बैड टच जागरूकता के पोस्टर भी वितरित किए गए। प्रतिभा चांदनीवाला, डॉ सुलोचना शर्मा, आशा पुरोहित, श्वेता पांडे, विनीता नागोरिया, सुषमा माहेश्वरी, सोनाली बोयत, संगठन जिला अध्यक्ष सविता तिवारी, सारिका शर्मा मौजूद रही। संचालन रश्मि व्यास ने किया। आभार सारिका शर्मा ने माना l