भास्कर न्यूज | जालंधर जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। इस काउंिसलिंग के माध्यम से देश की 23 आईआईटीज, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी, 47 जीएफटीआई में एडमिशन होंगे। इसके साथ ही आईआईटी की सीट मैट्रिक्स भी जारी हो गई। काउंसिलिंग के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या के अनुसार इस वर्ष देश की 23 आईआईटी में 420 सीटें बढ़ी हैं। गत वर्ष तक आईआईटी में 17,740 सीटें होती थीं, जो कि बढ़कर 18,160 हो गई हैं। आईआईटी खड़गपुर में अब 1899 से बढ़कर 1919 यानी 20 सीटें बढ़ाई गई हैं। आईआईटी दिल्ली में 1209 से 1239 सीटें हो गई हैं, यहां 30 सीटें बढ़ी हैं। वहीं आईएसएम धनबाद में 85 सीटें बढ़ी हैं, 1125 से अब 1210 सीटें हो गई हैं। आईआईटी जोधपुर में 600 से 610 सीटें हो गई हैं, आईआईटी हैदराबाद में 595 से 630 सीटें हो गई हैं। यहां 35 सीटें बढ़ाई गई हैं। सबसे अधिक आईआईटी रोपड़ में 216 सीटें बढ़ी हैं। यहां पहले 430 सीटें थीं जो अब 646 हो गई हैं। आईआईटी भिलाई में 46 सीटें बढ़ी हैं, पहले 283 सीटें थीं जो अब 329 हो गई हैं। आईआईटी जम्मू में 280 से 25 सीट्स बढ़कर 305 हो गई है। वहीं आईआईटी गोवा में 157 से बढ़कर 165 सीट्स हो गई है। इसी तरह देश की कुछ आईआईटी में सीटें घटाई गई है, जिसमें आईआईटी मुम्बई में 8, मद्रास में 7, गांधीनगर में 40 सीटें घटी है। 14 को पहले राउंड का सीट आवंटन होगा, 19 तक कंफर्म करें डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर में बीटेक के लिए कुल 1103 सीटों पर दाखिला होगा। इनमें पंजाब और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए अलग-अलग कोटा तय किया गया है। संस्थान में 20 से ज्यादा बीटेक प्रोग्राम चल रहे हैं। सभी कोर्स चार साल के हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 79 सीटें हैं। इनमें 63 सीटें जेंडर न्यूट्रल हैं। 16 सीटें केवल लड़कियों के लिए हैं। इसी तरह इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 60 सीटें हैं। इनमें 48 जेंडर न्यूट्रल और 12 लड़कियों के लिए हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 55 सीटें हैं। इनमें 44 जेंडर न्यूट्रल और 11 लड़कियों के लिए हैं। सिविल इंजीनियरिंग में 40 सीटें हैं। इनमें 32 जेंडर न्यूट्रल और 8 लड़कियों के लिए हैं। केमिकल इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में 35-35 सीटें हैं। दोनों में 28 जेंडर न्यूट्रल और 7 लड़कियों के लिए हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 43 सीटें हैं। इनमें 34 जेंडर न्यूट्रल और 9 लड़कियों के लिए हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 30 सीटें हैं। इनमें 24 जेंडर न्यूट्रल और 6 लड़कियों के लिए हैं। मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी, डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई इंजीनियरिंग जैसे कोर्स में 25 से 30 सीटें हैं। इनमें भी लड़कियों के लिए अलग सीटें तय की गई हैं। हर कोर्स में ओपन, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कोटे के तहत सीटें आरक्षित हैं। सभी कोर्स में सुपरन्यूमरेरी सीटें नहीं जोड़ी गई हैं। संस्थान में पंजाब और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए अलग-अलग सीट पूल तय किया गया है। सम्प ूर्ण काउंसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस वर्ष जोसा काउंसिलिंग द्वारा 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी एवं 47 जीएफटीआई में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी 12 जून शाम 5 बजे से जोसा काउंसिलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। 14 जून को पहले राउण्ड का सीट आवंटन होगा। जिन विद्यार्थियों को पहले राउंड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट ऐक्सैप्टैंस फीस जमा कर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर अपनी सीट 19 जून तक कन्फर्म करनी होगी। दूसरे राउण्ड का सीट आवंटन 21 जून, तीसरे का 28 जून, चौथे का 04 जुलाई व पांचवां 10 जुलाई को होगा। अंतिम यानी छठे राउण्ड का सीट आवंटन 16 जुलाई को होगा। विद्यार्थियों को जोसा काउंसलिंग में 127 संस्थानों की 700 से अधिक प्रोग्रामों की च्वाइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है, अतः विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को अपनी प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें।


