केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू आज लुधियाना में:प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए मांगेंगे वोट, विरोधियों पर साधेंगे निशाना

लुधियाना में आज केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शहंशाह पैलेस, भाजपा पश्चिम विधानसभा चुनाव कार्यालय आरती चौक में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बिट्टू उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के लिए लोगों से वोट मांगेंगे और विरोधियों पर निशाना साधेंगे। बता दें कि बिट्टू खुद लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता को इसका काफी फायदा मिलेगा। बिट्टू लुधियाना से दो बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बिट्टू भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जानकारी देते हुए जिला भाजपा के प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि युवा नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10 जून को लुधियाना पहुंच रहे है। अनुराग युवा कानक्लेव संबोधित करने के साथ साथ लुधियाना में अलग अलग कार्यक्रमों भाग ले भाजपा प्रत्यक्षी जीवन गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *