सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए 23 तक करें रजिस्ट्रेशन

जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को बड़े उत्साह और शैक्षणिक भावना के साथ मनाया। छात्रों ने पोस्टर बनाने, भाषण देने और सूचनात्मक चर्चाओं जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, इसमें खाद्य स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य भंडारण पर प्रकाश डाला गया। समूह की उपाध्यक्ष संगीता चोपड़ा ने स्कूलों की पहल की सराहना की, गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। जालंधर| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) यूजीसी नेट जून सेशन के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वेबसाइट csinet.nta.ac.in या nta.ac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। इसके लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा फीस 24 जून तक जमा किया जा सकेगा। ऑनलाइ न आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 24 से 26 जून तक ओपेन रहेगा। इस विंडो के माध्यम से अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट का आवेदन के लिए पीजी साइंस विषय की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी है। सीएसआईआर के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन इसी साल 26, 27 और 28 जुलाई को किया जाएगा। बताते चलें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए देश भर में सेंटर बनाए जाते हैं। यह है परीक्षा का पैटर्न सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। सभी सवाल एमसीक्यू टाइप के होंगे। परीक्षा बाईंलिग्वल यानी हिंदी और इंग्लिश दोनों मीडियम में होगी। यह परीक्षा लेक्चरशिप और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए आयोजित की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *