ओल्ड जीटी रोड पर ग्रीन बेल्ट बर्बाद, दिख रही झाड़ियां-गंदगी, 2 जगह एंट्री संभव नहीं

जालंधर| गर्मी के सीजन में ठंडी शाम में तमाम लोग पार्क ढूंढते हैं। ओल्ड जीटी रोड पर बीएसएफ कॉलोनी के सामने ग्रीन बेल्ट में बुजुर्ग ओपन जिम में कसरत करते दिखे। कई लोग सैर कर रहे थे। बच्चे खेलने में व्यस्त थे। लेकिन ग्रीन बेल्ट में उगी झाड़ियां, टूटी बाउंड्री वाल व गंदगी नगर निगम की मिस मैनेजमेंट को बयां कर रही थी। यहां लोग सैर के लिए आते तो हैं लेकिन खराब हालात देखकर जल्द लौट जाते हैं। दूसरी तरफ नई दाना मंडी के प्रवेश मार्ग की ग्रीन बेल्ट में तो प्रवेश करना ही संभव नहीं। श्री गुरु नानक नगर के बाहर ओल्ड जीटी रोड के किनारे बने ग्रीन बेल्ट के हालात भी बदतर हो चुके है। सभी जगह तुरंत सफाई कराने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *