एनआईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई व कंप्यूटिंग पर ईएआईसी आयोजित

जालंधर|डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, में इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर आधारित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ईएआईसी 2025 की शुरुआत की गई। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग की ओर से आईईईई दिल्ली सेक्शन के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रो मनोज सिंह गौर (निदेशक, आईआईटी जम्मू) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रो सुदेब दास गुप्ता और प्रो. संतोष के विश्वकर्मा शामिल रहे। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रमुख वक्ताओं ने अपने उद्घाटन भाषण में एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटिंग के क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास और अंतरविभागीय अनुसंधान की महत्ता पर जोर दिया। मशीन लर्निंग, वीएलएसआई डिजाइन, इमेज प्रोसेसिंग, उभरती संचार प्रणालियां, डेटा साइंस और स्मार्ट कंप्यूटिंग पर आधारित शोध पत्र पढ़े गए। निदेशक प्रो.बीके कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि एनआईटी जालंधर निरंतर शोध और नवाचार की दिशा में अग्रसर है। यहां रजिस्ट्रार प्रो अजय बंसल, प्रो अनीश सचदेवा, प्रो जेएन चक्रवर्ती सहित संस्थान के कई प्रख्यात शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *