मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा-:केन-बेतवा लिंक से बुंदेलखंड का विकास होगा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का नदियों को जोड़ने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में साकार होने जा रहा है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन 25 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। मप्र के जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि यह त्रिपक्षीय सहमति ज्ञापन, 22 मार्च 2021 को केंद्र, मप्र और उप्र के बीच हस्ताक्षरित हुआ। परियोजना पर 44,605 करोड़ का व्यय होगा, जिसमें केंद्र सरकार का 90% और राज्य सरकारों का 10% योगदान होगा। परियोजना से 8.10 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होगी, जिससे 10 जिलों के लगभग 7.18 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त, 44 लाख लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही, 103 मेगावॉट विद्युत उत्पादन और सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार होगा। परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, औद्योगीकरण, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पलायन रुकेगा और आत्मनिर्भरता आएगी। यह ऐतिहासिक परियोजना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *