जीएसटी डाटा लीक:गुरुग्राम की कंपनी पर होगी कार्रवाई

जीएसटी नेटवर्क से लीक हुए व्यापारियों के डाटा को लेकर इंदौर जीएसटी आयुक्त कार्यालय ने डायरेक्टरेट जनरल को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। व्यापारियों की गोपनीय जानकारी बाजार में उपलब्ध होने के भास्कर के खुलासे के बाद जीएसटी के डायरेक्टरेट जनरल ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। अपर आयुक्त सालिक परवेज ने अपनी जांच रिपोर्ट में गुरुग्राम की उक्त कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। यह कंपनी देशभर के किसी भी जीएसटी नंबर के कारोबारी के मासिक रिटर्न का डाटा 3 हजार रुपए से 12 हजार रुपए तक में बेच रही है।
जांच में न सिर्फ डाटा बेचने वालों को लेकर पूछताछ की गई बल्कि जिस कंपनी का डाटा खरीदा गया था, उसके रिटर्न से भी बेचे गए डाटा का मिलान किया गया है। वह कंपनी महाराष्ट्र की थी, जबकि डाटा इंदौर में खरीदा गया। इससे स्पष्ट है कि डाटा लीक क्षेत्रीय स्तर पर न होकर नेटवर्क से हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *