रायसेन : दुष्कर्म के आरोपी महंत ने पुलिस अभिरक्षा में खाया जहर, मौत

रायसेन दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार महंत ने पुलिस अभिरक्षा में जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय महंत की मौत हो गई। सिलवानी में मंदिर के महंत द्वारा की गई ज्यादती के बाद एक नाबालिग गर्भवती हो गई थी। जनवरी में इस मामले महंत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। डीएनए रिपोर्ट में पॉजीटिव आने के बाद पुलिस ने सोमवार को महंत को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस मौके का मुआयना करवाने के लिए महंत महेंद्र विजय रामदास को लेकर मंदिर पहुंची। यहां पर महंत ने टायलेट में जाने के दौरान कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस महंत को तुरंत सिलवानी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रायसेन लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। महंत की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन और संत समाज के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में एकत्रित हो गए। यहां पर उन्होंने महंत को झूठा फंसाने के साथ विरोधी लोगों द्वारा हत्या करवाने का भी आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *