तीर्थ दर्शन योजना में जुड़ेंगे बाबा साहब से जुड़े पंचती​र्थ

महू , नागपुर, दिल्ली, मुंबई और लंदन में हैं पंचतीर्थ मप्र सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की स्मृति से जुड़े पंचतीर्थों को राज्य सरकार की तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग जादूगर हैं, जो गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए बयान का वीडियो कांट-छांट कर वायरल कर रहे हैं। डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट की खातिर बाबा साहब का नाम ले रही है, जबकि कांग्रेस को बाबा साहब के साथ किए गए अन्यायों के अतीत के लिए माफी मांगना चाहिए। यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हमेशा ही बाबा साहब का विरोध किया। उद्योग और वित्त का विशेषज्ञ होने के बावजूद इसका मंत्रालय नहीं दिया। कानून मंत्री बनाया, लेकिन हिंदू कोड बिल की बात नहीं मानी। उन्हें किसी संसदीय कमेटी का सदस्य भी नहीं बनाया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों में उनकी जन्म-भूमि महू, शिक्षा-भूमि लंदन, दीक्षा-भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और मुंबई है। अटलजी ने विपक्ष के नेता की गरिमा बनाई डॉ. यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर को नसीहत देते हुए कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेई पांच प्रधानमंत्रियों के समक्ष नेता प्रतिपक्ष रहे, और विपक्ष के नेता की गरिमा स्थापित की। जबकि राहुल गांधी कभी मुखौटा लगाते हैं, कभी किसी को धक्का देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *