नए साल से पहले पुलिस की रेंडम चेकिंग:452 वाहन चेक किए, 40 पर कार्रवाई

नए साल पर शहर की सुरक्षा दुरुस्त रखने की कवायद पुलिस ने अभी से शुरू कर दी है। सोमवार रात से शहर में रेंडम चेकिंग की शुरुआत हुई। सबसे पहले जोन-3 में 11 जगह चेकिंग हुई। तीन थानों के जवान एक साथ सड़क पर उतरे। उनके साथ डीसीपी रियाज इकबाल भी थे। एक टीम हमीदिया के पास टी-स्टॉल पर पहुंची और बाहर खड़े युवकों की चेकिंग की। उनकी गाड़ियों की तलाशी ली गई। इसका असर यह दिखा कि देर रात बाजारों में तफरीह करने वाले गायब हो गए। इस दौरान 452 वाहनों को चेक किया गया। 40 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने बताया कि नए साल के जश्न से तीन दिन पहले विशेष अभियान शुरू कर चाकूबाजों को पकड़ा जाएगा। शहर में 25 यातायात पुलिस के चेकिंग प्वाइंट लगेंगे। शराब पीकर और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर नजर रहेगी। वहीं थानों के मिलाकर 50 से ज्यादा प्वाइंट पर चेकिंग होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *