मंगलवार को पुलिस की समझाईश के बाद एक साल से अलग रहने वाले पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए। महिला जनसुनवाई में डीजीपी कैलाश मकवाना के पास पहुंची थी। महिला ने बताया कि दोनों का मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में है, लेकिन हल नहीं निकला। उसे पति से अपना बच्चा वापस चाहिए। मंगलवार को महिला और उसके पति को महिला थाने बुलाया गया। यहां थाना प्रभारी और उनकी टीम ने दोनों को समझाइश दी। इसके बाद दोनों साथ रहने को राजी हो गए।


