ट्रैफिक पुलिस ने बनाया चालान:रात 8 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहे पर नो पार्किंग में खड़ी लो फ्लोर लगा रही थी जाम

जहां-तहां बसें खड़ी होने से लगता है कई बार जाम जहां–तहां खड़ी होकर जाम लगाने ओर यातायात बाधित करने वाली लो-फ्लोर बसों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई। रात करीब साढ़े 8 बजे यातायात पुलिस ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पॉइंट लगाकर लो-फ्लोर बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी तीन बसों को रोका और उनके ड्राइवर कंडक्टर से बसों के दस्तावेज, ड्राइवरों के लाइसेंस और इनके यूनिफॉर्म के संबंध में पूछताछ की। तीनों ही बसों में मौजूद स्टाफ ने पूरी यूनिफॉर्म नहीं पहनी थी। ऐसे में इन बसों के खिलाफ नो पार्किंग और यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर चालान काटे गए। एसआई विवेक गौर ने बताया कि इनसे कुल 2500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई शुरू होते ही इन लोगों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए दूसरी बसों के चालकों को भेज दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *