भगवान गिरिराज की परिक्रमा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भोपाल एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन पर हाल्ट मिलेगा। ट्रेन को मथुरा में हाल्ट देने की संस्तुति एजीएम उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के एजीएम जेएस लाकरा द्वारा सांसद आलोक शर्मा को पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई है। सांसद शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में मांग की थी। उसी तारतम्य में ट्रेन नंबर 12155-12156 भोपाल एक्सप्रेस को मथुरा में हाल्ट देने के बारे में लाकरा ने यह जानकारी भोपाल सांसद को दी है। उन्होंने इस मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की बात भी सांसद शर्मा को लिखे पत्र में करने की बात कही है।


