सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को महाकुंभ की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा-‘प्रयागराज महाकुंभ 2025’ भाजपा सरकार के कुप्रबंधन का मॉडल बन गया है। पहले शासन यहां आकर नाराज होकर लखनऊ लौट गया, पीछे- पीछे प्रशासन दौड़ा-दौड़ा आया। हालात ये हैं कि सबसे जरूरी पुलिस व्यवस्था भी कुव्यवस्था की शिकार है। जिन एसएसपी साहब को कुंभ की सुरक्षा देखनी है उन्हीं का कार्यालय बांस-बल्ली से आगे नहीं बढ़ा है। वे व्यवस्था क्या संभालेंगे।पढ़ें पूरी खबर यूपी रोडवेज की AC और जनरथ बसों का किराया घटा, कल से नया नियम लागू होगा यूपी में रोडवेज की एसी बसों का किराया कम कर दिया गया है। राज्य सरकार का यह फैसला 25 दिसंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती पर लागू होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जनरथ बस का किराया 1.63 रुपए प्रति किमी प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपए प्रति यात्री प्रति किमी तक होगा। इसके अलावा 2.2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपए प्रति किमी की जगह 1.60 रुपए यात्री प्रति किमी होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर मथुरा में आर्मी कैंटीन से करोड़ों का गबन, सैन्य कर्मी गिरफ्तार मथुरा में आर्मी कैंटीन से करोड़ों रुपए गबन करने वाले सैन्य कर्मी नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संलिप्त नायक के पिता, मां, पत्नी व भतीजे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकडे़ गए नायक से गबन की गई, करोड़ों की रकम भी बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर के राइफल शूटर का ईमेल हैक: 3 पर मानसिक उत्पीड़न-ब्लैकमेलिंग का आरोप, साइबर सेल ने केस दर्ज कर शुरू की जांच गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर यशवीर सिंह ने तीन लोगों पर ईमेल हैक कर दो साल तक मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले में साइबर अपराध थाने में करीन हाशमी, उमर काजी और साकीब के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शूटिंग ग्रुप से शुरू हुई साजिश यशवीर सिंह ने बताया- 12 मार्च 2021 को करीन हाशमी ने उन्हें गोरखपुर शूटिंग टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप के एडमिन करीन और उमर थे। कुछ दिन बाद ग्रुप में 12 बोर के शूटिंग जैकेट का एक लिंक साझा किया गया, जो विदेश में महंगा होता है लेकिन यहां सस्ते दाम पर उपलब्ध बताया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर इटावा में शिवपाल बोले- हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने की साजिश कर रही भाजपा इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शहर में मंगलवार देर शाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रेलवे स्टेशन बजरिया इलाके के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर तीखे शब्दों में हमला बोला। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा, देश में हिंदू-मुस्लिम करके जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश हो रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन सरकार इनसे निपटने की बजाय लोगों को गुमराह कर रही है। पढ़ें पूरी खबर संभल पुलिस ने 7 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, 91 लोग चिह्नित संभल हिंसा मामले में पुलिस ने सात पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले तीन महिलाओं सहित कुल 41 उपद्रवियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। एएसपी (उत्तरी) श्रीश्चंद्र ने कोतवाली पुलिस द्वारा 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में सर्वे के दौरान हुई हिंसा मामले में सात उपद्रवियों गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर… संभल के प्राचीन बांके बिहारी मंदिर पहुंची राजस्व टीम, पैमाइश शुरू, हटेगा अवैध अतिक्रमण संभल में प्राचीन बांके बिहारी मंदिर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश शुरू कर दी है। अब अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कार्रवाई जल्दी शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि कई वर्षों से प्राचीन बांके बिहारी मंदिर खुला पड़ा है। उसका भवन खंडहर अवस्था में है। ये पूरा मामला संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज का है। बीती 18 दिसंबर को जिला प्रशासन से प्राचीन बांके बिहारी मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर शिकायत की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, अचानक गिरे, फिर नहीं उठे सीएम योगी सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव की सोमवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह फतेहपुर के रहने वाले थे। 2013 बैच के इंस्पेक्टर अखिलेश लगातार सुरक्षा मुख्यालय में ही तैनाती रहे। बताया जा रहा है, सोमवार रात 8 बजे शिफ्ट बदले जाने के लिए वह करीब पौने 8 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। रोज की तरह ड्यूटी से पहले पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की जा रही थी। इस दौरान अखिलेश उमराव भी अपने कोट की जेब में हाथ डालकर खड़े थे। तभी वह अचानक गिर पड़े। उनके मुंह से और नाक से हल्का ब्लड भी आया। वहां तैनात दूसरे सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री कार्यालय की एम्बुलेंस से अखिलेश को लेकर पहले सिविल हास्पिटल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। अखिलेश को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अखिलेश 1993 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वह लखनऊ में शहीद पथ के पास किराए के मकान में रहते थे। अखिलेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बाकी दो भाई भी पुलिस महकमे में ही तैनात हैं। एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। चुनाव नियमों में बदलाव पर अखिलेश बोले- ये नए जमाने की इलेक्ट्रॉनिक बूथ कैप्चरिंग है सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव नियमों में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘ये नए जमाने की इलेक्ट्रॉनिक बूथ कैप्चरिंग है। जो कोर्ट की निगरानी में होने वाली मतगणना में कैमरे के सामने हेराफेरी कर सकते हैं, वो अपने लोगों के बीच बूथ के बंद कैमरे में क्या नहीं कर सकते हैं?’ उन्होंने कहा, ‘अगर पीडीए के अधिकारी-कर्मचारी बदलकर धांधली न की होती तो भाजपा एक भी सीट के लिए तरस जाती। जैसा लोकसभा चुनाव में हुआ था। जब ऐसी व्यवस्था मिल्कीपुर में नहीं हो पाई तो वहां का चुनाव भी सरकार ने टाल दिया।’ अखिलेश यादव ने कहा, ‘इस बात की भनक जब पड़ गई सरकार को कि जो लोग छुट्टी पर आए हैं, वो लोग भी भाजपा के खिलाफ मतदान कर-करके जाएंगे तो इन्होंने चुनाव की तारीखें बदल दीं।’ उन्होंने कहा कि एक देश तब एक लोकतांत्रिक क्रांति की ओर बढ़ने लगता है, जब उसे कहीं से भी इंसाफ की उम्मीद दिखाई नहीं देती। महंगाई, बेकारी, बेरोजगारी और चुनावी धांधली से आक्रोशित समाज एक सीमा तक ही सहता है। इतनी सी बात अनपढ़ भी समझता है कि पेट की आग कभी भी उसको नहीं जिता सकती जिसने रोटी छीनी हो। अखिलेश ने X पर लिखा- जनतंत्र के अधिकार को मारना है
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि वो लोकतंत्र कैसा जहाँ जनता के आवाज़ उठाने पर ही पाबंदी लग जाए। मतदाता का अधिकार मारना, जनतंत्र के अधिकार को मारना है। अगर तर्क ये है कि चुनाव आयोग किस-किस को जवाब देगा तो फिर इसी बात को आधार बनाकर कल को यही भाजपा सरकार ‘सूचना के अधिकार’ को भी ख़त्म कर देगी। भाजपा विधायक बोले- हाथ में कलावा बांधकर हिंदू लड़कियों को छेड़ते हैं; लाठी लेकर सबक सिखा देंगे गाजियाबाद के लोनी से BJP विधायक ने पुलिस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- विशेष समुदाय के युवा हाथ में कलावा बांधकर हिंदू महिलाएं और युवतियों को छेड़ते हैं। विधायक का आरोप है कि सोमवार रात भी इसी तरह से छेड़खानी की गई और विरोध करने पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया और लोगों के साथ मारपीट की। विधायक का आरोप है कि वहां लोगों ने तलवार निकाल कर भी डराया। उनके साथ अंकुर विहार थाने पहुंचीं महिलाओं ने बताया- मेट्रो स्टेशन और स्कूल के पास विशेष समुदाय के युवकों का जमावड़ा रहता है और वह अश्लील टिप्पणियां करते हैं। जिसके चलते वहां से आना-जाना मुश्किल हो गया है। विधायक ने पुलिस से कहा- अगर विशेष समुदाय के युवक शाम तक गिरफ्तार नहीं हुए तो वह खुद स्थानीय लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनकी खाल में भूसा भर देंगे। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में मिनी बैंक लूटने वाले का एनकाउंटर; एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो फरार; तमंचे के बल पर की थी लूट सहारनपुर में नकुड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटरों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए है। गिरफ्तार बदमाश ने दो दिन पहले जनसेवा केंद्र (मिनी बैंक) में अपने साथियों के साथ तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि फरार बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। मुठभेड़ थाना नकुड़ क्षेत्र में हुई है। पढ़िए पूरी खबर पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर ठगी; BHU के रिटायर प्रोफेसर के बेटे से वसूले 1.18 लाख रुपए BHU के रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे को साइबर जालसाजों ने फंसाने की धमकी देकर 1,18,900 रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित रिटायर्ड प्रोफेसर ने चितईपुर थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। पुलिस FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर रेडीमेड कपड़ा गोदाम और जूट शोरूम में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू फिरोजाबाद के गंज बाजार स्थिति जूट शोरूम और रेडीमेड कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के ऊपर रह रहे परिवार ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4 टीमें मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है। आग को समय से बुझा लिया गया। गोदाम के ऊपर पूरा परिवार रह रहा था, जिसे बचा लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर मुरादाबाद में देर रात गोकशी के 2 आरोपियों का एनकाउंटर मुरादाबाद पुलिस ने सोमवार देर रात गोकशी के दो आरोपियों के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने 4 दिन पहले गोवंशीय पशुओं को काट करके उनके अवशेष गांगन नदी के किनारे फेंक दिए थे। तभी से पुलिस को दोनों की तलाश थी। पढ़िए पूरी खबर


