अयोध्या में मिरर इमेज का उद्घाटन आज:3 करोड़ 80 लाख से तैयार हुआ ‘सीता माता की खोज’, श्रद्धालुओं के आकर्षण का बनेगा केंद्र

अयोध्या नगर निगम एक और बड़ी सौगात श्रद्धालुओं को देने जा रहा है। शहर के अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय परिसर में मिरर एमेज केन्द्र (सीता माता की खोज) का शुभारंभ बुधवार यानी आज 25 दिसंबर को होगा। इसका लोकार्पण महापौर गिरीश पति त्रिपाठी करेंगे। यह मिरर एमेज केन्द्र श्रद्धालुओं के प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगी। इसे नगर निगम ने तैयार कराया है। रामायण कालीन इतिहास पर आधारित है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती पर आज पूरा दिन शहर वासियों के लिए यहां निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसकी जानकारी महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर दिया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया “राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत मिरर इमेज (सीता माता की खोज) का निर्माण 380 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इसमें श्रद्धालुगण सीता माता की खोज के रोमांच का अनुभव प्राप्त करेंगे। श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरान्त श्रद्धालुगण की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है।” नगर आयुक्त ने बताया “राम नगरी आने वाले श्रद्धालु तीर्थाटन के साथ साथ पर्यटन का भी आनंद प्राप्त कर सके। इस उद्देश्य से मिरर इमेज केन्द्र का निर्माण कराया गया है। इस केंद्र पर आमजन/श्रद्धालुगण सीता माता की खोज के रोमांच का आनंद प्राप्त करेंगे। श्रद्धालुगण को रामायणकालीन इतिहास की अनुभूति होगी।” श्रद्धालुओं के आकर्षण का बनेगी केंद्र महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया “अयोध्या प्राचीन धार्मिक, पौराणिक एवं आध्यात्मिक नगरी है। इसकी गरिमा के अनुरूप रामायण कालीन इतिहास को विश्व पटल पर रखने व श्रद्धालु अयोध्या में आध्यात्मिकता की पृष्ठभूमि से परिचित हो। इसी उद्देश्य से अयोध्या में नागरिकों को सुविधाओं के विकास के साथ साथ पर्यटन के प्रोत्साहन के दिशा में निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। यह परियोजना श्रद्धालुगण के प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *